Thursday, 19 July 2018

जानें क्रोम ब्राउजर के तीन खास फीचर


स्मार्टफोन हो या कंप्यूटर, इंटरनेट सर्फिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल क्रोम ब्राउजर ही होता है। क्रोम ब्राउजर में कई ऐसे फीचर हैं, जिनके इस्तेमाल से इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है। 
इनकॉगनिटो मोड 
आप इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए किसी दूसरे का कंप्यूटर, फोन या इंटरनेट कैफे का उपयोग करते हैं, तो यह कभी नहीं चाहेंगे कि जो भी आपने सर्च किया है, उसकी हिस्ट्री कोई और देखे। ऐसी स्थिति में इनकॉगनिटो मोड का सहारा ले सकते हैं। यह फीचर ब्राउजर के मेन्यू में मिलेगा।
डाटा सेवर
यह सेवा विशेष कर मोबाइल के लिए फायदेमंद है। इसके माध्यम से आप ढेर सारा डाटा बचा सकते हैं। गूगल क्रोम ब्राउजर की सेटिंग में जाकर सबसे नीचे आपको डाटा सेवर का विकल्प दिखाई देगा। उसे ऑन कर दें। इससे आपकी ब्राउजिंग भी थोड़ी तेज भी हो जाएगी।
डायरेक्ट सर्च 
क्या आपको मालूम है कि क्रोम पर पेज सर्फ करते हुए भी गूगल सर्च किया जा सकता है। इसके लिए अलग से टैब खोलने की आवश्यकता नहीं है। आप किसी पेज पर हैं और जिस शब्द को सर्च करना है, उस पर कुछ देर टच करके रखें। इसके साथ ही नीचे गूगल लोगों के साथ वह शब्द आ जाएगा। गूगल लोगो पर टच करते ही उसी पेज पर रहते हुए इसे सर्च कर सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment